एलआईसी ने बिलासपुर मंडल के शतक वीरों का किया सम्मान
By -
अगस्त 22, 2023
0
बिलासपुर। शहर के होटल इंटरसिटी में एलआईसी बिलासपुर मंडल के शतकवीर महासम्मेलन का आयोजन एसडीएम मालवीय , विपणन प्रबंधक, प्रोडक्ट मैनेजर एवं सेल्स मैनेजर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें पत्थलगांव, रायगढ़, चांपा, कोरबा, भाटापारा, पेंड्रा, मुंगेली, बिलासपुर ब्रांच 1, बिलासपुर ब्रांच 2, से शतक वीर अभिकर्ता शामिल हुए। जिसमें अभिकर्ता श्रीमती बृहस्पति संतोष श्रीवास के साथ अन्य अभिकर्ताओं को साल, गिफ्ट एवम सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष श्रीवास सहित अन्य अभिकर्ता उपस्थित थे।
Tags:




