गोविंदा आला रे आला ... जय कन्हैया लाल की .... गीतों के साथ युवाओं ने जगह जगह फोड़ी दही हांडी.... हिंदू युवा एकता मंच के कार्यक्रम में उमड़ा विशाल जन समूह... श्रीकृष्ण के जन्म स्थली जेल में भी भक्ति भाव से मनी जन्माष्टमी...
By -
सितंबर 07, 2023
0
अंबिकापुर। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में जगह जगह दही हांडी मटकी फोड़ फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदू युवा एकता मंच द्वारा मल्टीपरपज स्कूल मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गोपालों की टोली ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह प्रतियोगिता देखने मैदान में नागरिकों की भी भारी भीड़ उमड़ी, वहीं पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था बना पाने में नाकाम रही। मटकी फोड़ने पर 21 हजार रुपए नगद इनाम रखा गया था। कान्हा के जन्म स्थली जेल में भी भक्ति भाव से जन्माष्टमी मनाई गई। केंद्रीय जेल में निरुद्ध कई बंदी कैदियों ने भी उपवास रख पूजा अर्चना की। शहर के प्राचीन राधा बल्लभ मंदिर में भी देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
Tags:




