सूत्र। फ्रिज का कंप्रेसर फटने से मकान में भीषण आग लगने के कारण तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा पंजाब के जालंधर में हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में मृतकों की पहचान यशपाल घई 70 वर्ष, रुचि घई 40 वर्ष, मंशा 14 वर्ष , दीया 12 वर्ष और अक्षय 10 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि मकान में रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हुआ जिससे घर में आग लग गई, घर में मौजूद लोग जबतक कुछ समझ पाते और बचाव के लिए पहल करते तबतक आग ने भीषण रूप ले लिया और पांच लोगों की मौत हो गई।
दर्दनाक हादसा : फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट से मकान में लगी आग, तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत....
By -
अक्टूबर 10, 2023
0
Tags:




