सूत्र। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभाचुनावों का कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रतिक्रिया देते समय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है !.. उन्हें तत्काल ही अपनी गलती का अहसास हुआ और फिर उन्होंने कहा, 'मैं उल्टा बोल गया..?? उन्होंने पत्रकारो से कहा आपने मुझे भ्रमित कर दिया था ... । बाद में राहुल गांधी खुद को संभालते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी।राहुल गांधी ने पार्टी की कार्य समिति बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही। इधर उनकी जुबान फिसलने का वीडियो साझा कर भाजपा ने सोशल मीडिया मंच 'पर पोस्ट साझा करते हुए टिप्पणी है कि 'राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस सरकार!
राहुल की फिसली जुबान... पत्रकारों से कहा छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सरकार जा रही है...! भाजपा ने किया कटाक्ष, कहा - चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने हार स्वीकारी...
By -
अक्टूबर 10, 2023
0
Tags:




