पांचवीं बोर्ड परीक्षा में अंशकालीन स्वीपर बन गया मुन्ना भाई.. पत्रकारों ने पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में अंशकालीन स्वीपर बन गया मुन्ना भाई.. पत्रकारों ने पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी

khabrigullak.com
By -
0


Khabri gullak।। 24 मार्च 2025 ।। 

 सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला सुगाआमा में आज 24 मार्च  को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक  आयोजित पांचवीं बोर्ड परीक्षा में पत्रकारों ने फर्जी परीक्षार्थी को रंगे हाथों पकड़ उसकी करतूत कैमरे में कैद कर लिया। स्वीपर मुन्ना भाई बन परीक्षार्थी के जगह परीक्षा दे रहा था। पत्रकारों ने जैसे ही कक्ष में प्रवेश कर वीडियो बनाया केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक भड़क उठे और कैमरा छीनने की कोशिश भी की।   ग्राम तिरकेला के आश्रित ग्राम सुगाआमा शासकीय प्राथमिक शाला में नकल के इस खेल ने अभिभावकों की भी चिंता बढ़ा दी। कक्ष में केवल दो परीक्षार्थी थे,जबकि स्वीपर मनीष मिंज के द्वारा दोनों का पर्चा हल किया जा रहा था। 

होगी कार्रवाई

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि पत्रकारों के माध्यम से यह जानकारी मिली है। वीडियो के अनुसार बीईओ से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)