अंबिकापुर। खबरी गुल्लक। सरगुजा धर्म प्रांत के दूसरे धर्माध्यक्ष व अविभाजित मध्यप्रदेश के महाधर्माध्यक्ष पास्कल टोपनो का निधन 6 अप्रैल 2025 को रात्रि 12.30 बजे अंबिकापुर के होली क्रॉस अस्पताल में हो गया। 93 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत होने के पश्चात वर्तमान में पास्कल टोपनो अंबिकापुर रिंगरोड नमनाकला स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम में निवास कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बेदाग ईश माता महागिरजा, नवापारा कैथेड्रल, अंबिकापुर में 9 अप्रेल दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे होगा। उनके निधन से मसीही समाज मे शोक पसर गया है। उनके अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के सभी आर्च बिशप, बिशप व देशभर के चर्च के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।
सरगुजा धर्म प्रांत के दूसरे धर्माध्यक्ष व अविभाजित मध्यप्रदेश के महा धर्माध्यक्ष पास्कल टोपनो का निधन
अप्रैल 06, 2025
0

Tags