अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के पीछे वाले मोहल्ले में बुधवार को आंधी- तूफान के बाद गर्जना के साथ गिरी गाज ने 14 मवेशियों की जान ले ली। एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। इलाके में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। तेज आंधी के बाद गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। स्थानीय किसान अपने मवेशियों को आड़ में रखे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मवेशियों के शव झुलस गए थे। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस की टीम पर पहुंची। पशु चिकित्सक डॉ. ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बछिया का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन हम उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गिरने की चेतावनी प्रणाली की कमी से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पीड़ित पशु पलकों द्वारा प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है। अंधड़ से आधा दर्जन से अधिक पेड़ के डंगाल गिर गए। विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।




