बड़ी खबर: सूरजपुर जिले में ढाबा संचालक के ठिकाने में रुकी 2 टैंकर.. कर लिया 950 लीटर डीजल की चोरी..! मुखबिर ने देख दी सूचना.. रविकांत के साथ सलीम रहमान गिरफ्तार

बड़ी खबर: सूरजपुर जिले में ढाबा संचालक के ठिकाने में रुकी 2 टैंकर.. कर लिया 950 लीटर डीजल की चोरी..! मुखबिर ने देख दी सूचना.. रविकांत के साथ सलीम रहमान गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। भूपेंद्र राजवाड़े।।

जिले में अवैध ईंधन कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अन्नपूर्णा ढाबा के संचालक और एक टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से कुल लगभग 950 लीटर डीजल, दो टैंकर वाहन, एक स्कॉर्पियो और चोरी में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए हैं। मामले का एक और टैंकर चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। मौजूदा समय में डीजल पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। हर रोज कई पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं,ऐसी स्थिति में डीजल टैंकर चालक द्वारा ढाबा संचालन को अवैध तरीके से चोरी छिपे डीजल बेचा जाना काफी गंभीर मामला है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 22 मई 2026 की रात थाना प्रतापपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के संचालक रविकांत कुमार यादव अपनी स्कॉर्पियो (नं. यूपी 67 एएम 9993) में मौजूद हैं और दो पीछे-पीछे आई टैंकर गाड़ियों से ढाबे के पिछवाड़े डीजल उतारा जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों टैंकर क्रमांक डब्ल्यूबी 78-5226 और एनएल 06 ए 9129 मुगलसराय से लगभग 24-24 हजार लीटर डीजल लेकर उड़ीसा जा रहे थे। आरोप है कि टैंकर चालकों ने मिलकर टैंकर के ऑयल टैंक में छेद कर डीजल निकालना शुरू कर दिया था, जिसे ढाबा संचालक के यहाँ अस्थायी रूप से संगृहीत किया जा रहा था।

सूचना पर पुलिस टीम ने अन्नपूर्णा ढाबा पर दबिश दी। तलाशी के दौरान ढाबे के पीछे बने कमरे से 200 लीटर क्षमता वाले चार ड्रम, कई प्लास्टिक जरीकेन व अन्य पात्रों में कुल 950 लीटर डीजल बरामद हुआ। बरामद डीजल की औपचारिक कीमत लगभग 93,100 आंकी गई है।

पुलिस ने लोहे की छड़, प्लास्टिक पाइप, डीजल नापने का पात्र, कंटेनर के लिए लोहे के कम्पाट, कटिंग मशीन और चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। साथ ही दोनों टैंकर और एक काले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर प्रतापपुर थाना ने अपराध क्रमांक 151/2026 दर्ज कर भारतीय पेट्रोलियम कंपनी (BNS) से संबंधित धाराओं 316(3), 316(5) और 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक रविकांत कुमार यादव व टैंकर चालक सलीम रहमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे टैंकर के चालक सलमान फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय रूप से छानबीन कर रही है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित जानकारी हो तो तत्काल थाना को सूचित करें। आगे की जांच व संभावित संलिप्तता के संबंध में चौकसी जारी है और जल्द ही और विवरण साझा किए जाने की संभावना है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)