सुपारी दे पहले पिता की हत्या का प्रयास, नाकाम हुए तो उसी गैंग को दोबारा सुपारी दे बेटे को मरवा दी गोली, पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड सहित 4 आरोपियों को पकड़ा..

सुपारी दे पहले पिता की हत्या का प्रयास, नाकाम हुए तो उसी गैंग को दोबारा सुपारी दे बेटे को मरवा दी गोली, पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड सहित 4 आरोपियों को पकड़ा..

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर /जांजगीर-चांपा।।खबरी गुल्लक 

  करही गांव में हुए दर्दनाक गोलीकांड का पुलिस ने एक माह की लगातार जांच- पड़ताल के बाद पर्दाफाश कर दिया है। 23 अप्रैल की रात मास्क पहने तीन बदमाशों द्वारा घर में घुसकर रिवाल्वर से फायर कर 22 वर्षीय आयुष कश्यप की हत्या और उसके छोटे भाई आशुतोष पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। मामला व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से जुड़ी सुपारी किलिंग का निकला है।

घटना तिथि व स्थान: 23 अप्रैल की रात, ग्राम करही, जांजगीर चांपा जिला

 मृतक  आयुष कश्यप  22, घायल  आशुतोष कश्यप छोटा भाई जिसे  गंभीर चोटें आई थी।

घटनाक्रम: तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और रिवाल्वर से कई फायर किए; आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हुई थी जबकि आशुतोष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऐसे हुई कार्रवाई: बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग तथा स्थानीय पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मौके पर आकर स्वतः मामले की वहाँ से देखरेख की और विशेष जांच दल SIT का गठन किया।

ऑपरेशन हंट: पुलिस ने ऑपरेशन हंट नामक विशेष अभियान चलाकर गुजरात से कश्मीर तक सात राज्यों में टीम भेजी और 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया।

 तकनीकी सहायता: अत्याधुनिक साइबर तकनीक और बहु-राज्यीय समन्वय से संदिग्धों की लोकेशन व मोबाइल- डेटा ट्रैक कर उनकी पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपी: हेमंत कुमार बघेल 23 वर्ष, भूषण बघेल 23 वर्ष और अमित टंडन 28 सभी निवासी करही। इनके अलावा सुपारी देने वाला एक मुख्य संदेही मास्टरमाइंड भी पुलिस हिरासत में है। सभी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुरानी साजिश पर वारदात: पुलिस जांच में पता चला कि मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप की हत्या कराने का अनुबंध सुपारी वर्ष 2023 में भी उसी गैंग ने 7 लाख रुपये में लिया था, पर वह प्रयास असफल रहा।

दोबारा दी सुपारी : वर्ष 2026 में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण उसी गैंग ने इस बार आयुष कश्यप को निशाना बनाया और सुपारी किलिंग करवाई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले के मुख्य साजिशकर्ता व अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और प्राथमिक पूछताछ में कुछ और नाम और विवरण उभर रहे हैं।

आईजी ने कहा -

आईजी रामगोपाल गर्ग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मामले की त्वरित और ठोस सुलझाने के लिए उच्च स्तरीय समन्वय और तकनीकी साधनों का प्रयोग किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष  आपराधिक सहयोगियों को भी पकड़ा जाएगा। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा इलाके में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)