रेत के अवैध उत्खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 7 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 7 वाहन जब्त

khabrigullak.com
By -
0
Ai से बनी,काल्पनिक फोटो 

रायपुर।खबरी गुल्लक ।। 23 मई 2026

जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन सहित 7 वाहनों को जब्त किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि केवा-पिपर्दा के मध्य हसदेव नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना बम्हनीडीह में सुरक्षित रखा गया है।

इसके अलावा बिर्रा, केवा (नवापारा) एवं हाथनेवरा क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में से 6 को पुलिस लाइन खोखरा तथा एक ट्रैक्टर को थाना बिर्रा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

प्रशासन ने बताया कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)