अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।9 जून 2026
ह्यूमन राइट्स एसोसियेशन सरगुजा संभाग के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अंबिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत से सौजन्य भेंट कर शहर के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए जर्जर सड़को का डामरीकरण होने पर आभार भी जताया। आकाश अग्रवाल ने कहा कि अब बारिश का मौसम आने वाला है,जिससे शहर के जर्जर नालियों का मरम्मत,नालियों की सफाई कराई जानी चाहिए, ताकि बारिश के मौसम में जलनिकासी की समस्या न ही, साथ ही उन्होंने शहर की गरिमा के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने जाने का भी आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि शहर में खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है इसका कड़ाई से पालन होना चाहिए। महापौर मंजूषा भगत ने कहा है नालियों की सफाई निरंतर हो रही है। खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।




