डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में लंबित दोषमुक्ति मामलों की हुई साझा समीक्षा .. अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजको से आपसी समन्वय स्थापित कर दोष सिद्ध के दिए गए निर्देश

डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में लंबित दोषमुक्ति मामलों की हुई साझा समीक्षा .. अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजको से आपसी समन्वय स्थापित कर दोष सिद्ध के दिए गए निर्देश

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक।। 26 जून 2026।।  

डीआईजी एवं एसपी  सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी तथा लोक अभियोजकों के साथ साझा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पूर्व में लंबित दोषमुक्ति सेशन ट्रायल मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारण योग्य बनाना और दोषसिद्धि के आंकड़ों में वृद्धि करना था। बैठक में डीआईजी एसएसपी ने सभी अभियोजन अधिकारियों एवं लोक अभियोजकों से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों की जल्द समीक्षा कर रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय में प्रस्तुत करने तथा मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन कारणों की पहचान कर उन्हें दूर करने पर विशेष जोर दिया जिनकी वजह से अभियोजन पक्ष को अदालत में कमी त्रुटि का लाभ मिल रहा है।

उप निदेशक अभियोजन  राजेश खलखो, जिला अभियोजन अधिकारी  चंद्र प्रकाश केशरी, सहायक अभियोजन अधिकारी  अल्बर्ट टोप्पो, श्री नटराज पाण्डेय, लोक अभियोजक  गौरांगो सिंह सहित  नरेन्द्र पाण्डेय ,  विवेक शुक्ला,  रीडर अमित पाण्डेय तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अभियोजन पक्ष समय पर आवश्यक कमियों को दूर करे ताकि परीक्षण के दौरान आरोपी को उन त्रुटियों का लाभ न मिल सके और दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सके।

डीआईजी व एसएसपी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की प्रभावी समीक्षा और नियमानुसार कार्रवाई से न केवल न्यायिक प्रक्रिया में गति आएगी, बल्कि दोषसिद्धि के मामलों में सुधार भी होगा। सभी अभियोजक, अधिकारी तात्कालिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किए गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)