अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा विधानसभा लण्ड्रा के दरिमा मंडल में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन, आक्रोश रैली तथा पुतला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि साढे 4 साल में लुण्ड्रा विधानसभा के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड आज हम सबके बीच है , जो हमने पिछले 15 सालों में किया उसकी तुलना कर ले तो हम 10 गुना भारी पड़ेंगे। साढे 4 साल के बाद आज विधायक हमारे बीच आ रहे हैं बाकी के 4 साल केवल एसी गाड़ी में ही व्यस्त रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ठगेश सरकार के नाम से जानी जाती है । आम जनता को उल्लु बना सत्ता हासिल करते हैं। कांग्रेस की नीति तथा कार्य विचार भी लोगों को केवल ठगने का रहता है ।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि
सीएम सीट पर ढाई ढाई साल का बवाल और झुनझुना से इस बवाल के इलाज को जनता देख और समझ चुकी है। छग में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है और सरकार बनाने में लुण्डा विधानसभा के जीत का अहम योगदान होगा। जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं में एकजुटता लाने की बात कहते हुए कहा कि हमें प्रत्याशी नहीं कमल फूल के नाम पर चुनाव रूपी युद्ध में उतरना है जिसके लिए घर-घर संपर्क करने की हर एक कार्यकर्ता को आवश्यकता है। उन्होंने बुथ को सबसे मजबुत बनाने कहते हुए कहा कि पूरी ऊर्जा और उमंग के साथ इस बार लुण्ड्रा के विधायक को बहुमत से हराते हुए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। पूर्व महापौर प्रबोध मिंज ने कहा कि लुण्ड्रा विधानसभा में हम लोग पिछले दो बार से हार रहे हैं जिसका मुंख्य कारण है की यहां की भोली भाली जनता को कांग्रेसियों द्वारा दिग्भ्रमित कर वोट हासिल करना है। क्षेत्रीय विधायक , मंत्रियों का जनता के पास आना तो दूर लोग उनके दर्शन को भी तरस जाते हैं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, अनामिका पैकरा, धन्नाराम नागेश, उमाशंकर उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे। तत्पश्चात रैली की शक्ल में विधायक की प्रतीकात्मक अर्थी को कंधा देकर बाजार में भ्रमण कराते हुए तहसील कार्यालय मार्ग में दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृत लाल यादव एवं आभार प्रदर्शन दारा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष दीप्तेन्द्र पुरिया, वैभव सिंह देव मंडल अध्यक्ष धौरपुर, इन्दर भगत, चंद्रिका यादव मंडल अध्यक्ष कुन्नी, दरिमा मंडल अध्यक्ष गुरु शरण सिंह, राजू सोनी, विजय व्यापारी, सोमेंद्र कुशवाहा, बुधमेत कुजूर, हीरा सिंह टेकाम, राजू मानिकपुरी, अरविंद गुप्ता, सतीश जायसवाल सहित बूथ स्तर के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।




