कोतवाली, गांधीनगर, मणिपुर के प्रभारी बदले... एसपी ने निरीक्षक राजेश सिंह को दी कोतवाली की जिम्मेदारी.... सात निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर... रक्षित केंद्र में बैठे पांच निरीक्षक भी बनाए गए विभिन्न थानों के प्रभारी...जाने.. किसे कहां मिली पदस्थापना... पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील कुमार शर्मा के द्वारा विधान सभा चुनाव के पूर्व पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए रक्षित केंद्र में बैठे पांच निरीक्षकों को विभिन्न थाने की कमान सौंपी गई है,वहीं दरिमा और धौरपुर थाना में पदस्थ दो अन्य निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। एसपी के द्वारा लंबे समय से कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक रूपेश नारंग का  तबादला करते हुए उन्हें बतौली थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि कोतवाली में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार गांधीनगर, मणिपुर थाना के भी प्रभारी बदले गए हैं। जारी आदेश के तहत निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा दरिमा से थाना प्रभारी गांधीनगर, प्रदीप कुमार जायसवाल रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी गांधीनगर, कैलाश मिर्रे धौरपुर से थाना प्रभारी मणिपुर, अश्विनी सिंह रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सीतापुर, कुमारी चंद्राकर रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी उदयपुर, रजनीश सिंह रक्षित केंद्र से प्रभारी सायबर सेल, चिट फंड, उप निरीक्षक शिशिर कांत सिंह सीतापुर से थाना प्रभारी धौरपुर, रविंद्र प्रताप सिंह बतौली से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, राम नरेश गुप्ता कमलेश्वरपुर से मणिपुर थाना, प्रमोद पाण्डेय थाना प्रभारी मणिपुर से लखनपुर और अप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव का तबादला  थाना प्रभारी उदयपुर से यातायात शाखा में किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)