बिग ब्रेकिंग: सूरजपुर जिले में मोबाइल की बैटरी फटने से झुलसे एक साल के मासूम की मौत.. मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में उपचार के दौरान थमी सांसे, परिजनों में टूटा दुखों का पहाड़

बिग ब्रेकिंग: सूरजपुर जिले में मोबाइल की बैटरी फटने से झुलसे एक साल के मासूम की मौत.. मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में उपचार के दौरान थमी सांसे, परिजनों में टूटा दुखों का पहाड़

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।

सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत ब्रम्हपुर प्रेमनगर में कचरे में फेंके गए मोबाइल की बैटरी बच्चों द्वारा  जलाए जाने के दौरान फट जाने से गंभीर रूप से झुलसे एक साल के मासूम आदित्य पिता महेंद्र की मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।पुत्र की मौत से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।  घटना के संबंध में मृत बालक के पिता महेंद्र कुमार ने खबरी गुल्लक को बताया कि घटना दिवस 31 मई को गाँव में ही बच्चे खेल रहे थे इस दौरान बाहर कचरे के ढेर में फेंके गए पुराने मोबाइल की बैटरी को बच्चों ने उठा लिया और उत्सुकता वश आंगन में उसे जलाने लगे,वहां पर उनका मासूम पुत्र आदित्य भी था। गर्म होने के साथ बैटरी फट गई,जिससे पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया था। महेंद्र ने बताया कि शाम को जब वे काम कर वापस घर लौटे तो पुत्र को झुलसा हुआ पाया। पूछताछ करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। वे तत्काल पुत्र को प्रेमनगर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूरजपुर जिला अस्पताल में भी प्राथमिक चिकित्सा के बाद पुत्र को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान पुत्र की सांसे थम गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)