ADD





आधार बेस अटेंडेंस से मैदानी कर्मचारियों को रखा जाये मुक्त- अनिल पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री से किया आग्रह

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री जी से अंबिकापुर प्रवास के दौरान मिलकर विभागीय चर्चा किए साथ ही मैदानी कर्मचारियों को आधार बेस अटेंडेंस से होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए आधार बेस अटेंडेंस से मुक्त करने अथवा अटेंडेंस के नियमों मे बदलाव की मांग की गई, मंत्री महोदय द्वारा आगे जरूरत अनुसार बदलाव की संभावना पर सहमति भी दिया गया, संघ की बहू प्रशिक्षित मांग one - time OPD केे सम्बंध मे भी चर्चा किया गया जिसपर मंत्री महोदय द्वारा बताया गया कि नीतिगत फैसला है विचार किया जा रहा है। 

आधर बेस अटेंडेंस प्रणाली 1 जनवरी 2025 से लागू हो गया जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी सुपरवाइजर, RHO( पुरुष ) RHO (महिला ), CHO, BETO,नेत्र सहायक अधिकारी के लिए विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण आधर बेस अटेंडेंस प्रणाली परेशानी का सबब बन गया है, आधार बेस अटेंडेंस प्रणाली में 10 AM और 5 PM को अटेंडेंस लगाना अनिवार्य है दोनों टाइम अटेंडेंस न लगने की स्थिति में अनुपस्थित या हाफ डे उपस्थित माना जाएगा, अटेंडेंस हेतु एप्स मे ऊप - स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को लोकेशन निर्धारित किया गया है ऐसे में कर्मचारी टीकाकरण,सर्वे, किसी मरीज का फॉलो-अप, आयुष्मान कार्ड बनाने लोकेशन पॉइन्ट से दूर चले जाते हैं तो 5 बजे अटेंडेंस लगाने अतिरिक्त दूरी तय कर लोकेशन पॉइन्ट पर जाना पड़ता है जिसमें समय के साथ आर्थिक नुकसान तो होगा ही जल्दबाज़ी मे लोकेशन पॉइन्ट पहुंचने मे दुर्घटना की आशंका भी बना रहेगा, उप स्वास्थ्य केन्द्र में रात्रीकालीन प्रसव, महामारी, आपातकाल में कर्मचारी किसी भी समय जाकर अपनी सेवा देते हैं, मैदानी कर्मचारी समय आधारित नहीं लक्ष्य आधारित कार्य करते हैं।  ऐसे में मैदानी कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार समय से पहले जाकर और समय के बाद भी कार्य करना पड़ता है, मैदानी कर्मचारी 24 घंटे संस्था और क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, निजी मोबाइल में एप्प को डाऊनलोड करने के कारण साईबर क्राईम का खतरा भी बना हुआ है! 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)