आरक्षक के घर से AK - 47 रायफल और 90 राउंड कारतूस की चोरी, पुलिस की हवाइयां उड़ी..! पहले करते रहे टालमटोल फिर की वारदात की पुष्टि...।

आरक्षक के घर से AK - 47 रायफल और 90 राउंड कारतूस की चोरी, पुलिस की हवाइयां उड़ी..! पहले करते रहे टालमटोल फिर की वारदात की पुष्टि...।

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।। 3 अप्रैल 2025 ।। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक आरक्षक के सुने घर से  AK - 47 रायफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप है। घटना की अपुष्ट खबर पर पहले पत्रकारों द्वारा पुलिस से जानकारी लेने की कोशिश की जाती रही तो टाल मटोल कर पहले तो मामले को संदिग्ध बताया गया, फिर इसके करीब डेढ़ घंटे बाद गांधीनगर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना सही है। अब सबसे चिंता की बात यह है कि यदि ak 47 रायफल की कारतूस सहित चोरी हुई है तो इसके दुरुपयोग और किसी बड़ी घटना वारदात की संभावना भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चोर की पड़ताल में ताकत झोंक दिया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक  आशीष तिर्की गांधीनगर थाना के गांधीचौक के समीप निवास करता है। वह बलरामपुर जिला पंचायत के सीईओ का गन मैन है। मंगलवार को वह घर आया था, और परिवार सहित रिश्तेदार के घर गया था। दूसरे दिन बुधवार को लौटा तो ताला खुला और रायफल , कारतूस सहित सोने चांदी का जेवर गायब पाया। घटना का पता चलते ही आरक्षक के द्वारा गांधीनगर थाना में इसकी शिकायत की गई। आरक्षक ने गांधीनगर पुलिस को बताया कि घर में ताला लगा चाबी बगल में ही छुपा कर रखा गया था। चोरों ने यह चाबी प्राप्त कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि  लाइन से ड्यूटी होने पर पुलिस कर्मियों के द्वारा हथियार लाइन में ही जमा किया जाता। यदि स्थिति में आरक्षक को हथियार लाइन में जमा करना था। पुलिस ने यह भी कहा कि  सीसी टीव्ही फुटेज प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। पड़ताल जारी है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)