बड़ी खबर: पुलिस आरक्षक के घर से AK - 47 रायफल और 90 राउंड कारतूस की चोरी ... अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात..! महकमा सन्न.. चोर प्रसन्न..

बड़ी खबर: पुलिस आरक्षक के घर से AK - 47 रायफल और 90 राउंड कारतूस की चोरी ... अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात..! महकमा सन्न.. चोर प्रसन्न..

khabrigullak.com
0


 अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।। 3 अप्रैल 2025 ।। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक आरक्षक के सुने घर से कथित तौर पर AK - 47 रायफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस सहित जेवरात चोरी की बड़ी खबर सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसी शिकायत मिली है,मगर घटना सही है या नहीं अभी ठोस जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस के द्वारा  जांच शुरू कर दी गई है। आरंभिक जांच में घटना को संदिग्ध भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस आरक्षक के घर पर चोरी हुई वह बलरामपुर  जिला के जिला पंचायत सीईओ का गन मैन था। आरक्षक आशीष तिर्की गांधीनगर थाना के गांधीचौक के समीप निवास करता है। मंगलवार को वह घर आया था, और परिवार सहित रिश्तेदार के घर गया था। दूसरे दिन बुधवार को लौटा तो ताला खुला और रायफल , कारतूस सहित सोने चांदी का जेवर गायब पाया। घटना का पता चलते ही आरक्षक के द्वारा गांधीनगर थाना में इसकी शिकायत की गई। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप है। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाइन से ड्यूटी लगने पर पुलिस कर्मियों को हथियार लाइन में ही जमा करना होता है। इस तरह रायफल कारतूस चोरी होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना दूसरा भी हो सकता है। पुलिस के द्वारा हर पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।  वहीं asp अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली है, घटना सही है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)