बिग ब्रेकिंग: सूरजपुर जिले में युवती की चाकू से गला रेत हत्या... ! सड़क पर लहूलुहान दौड़ती रही.. मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मृत घोषित

बिग ब्रेकिंग: सूरजपुर जिले में युवती की चाकू से गला रेत हत्या... ! सड़क पर लहूलुहान दौड़ती रही.. मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मृत घोषित

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक 

सूरजपुर जिले में आज एक युवती की चाकू से गला रेत हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आज रविवार को सूरजपुर जिले देर शाम एक युवती  गला रेते अवस्था में खून लतपथ सड़क पर भागती दिखी। संभवतः किसी ने उसका गला रेत दिया था। पुलिस के साथ परिजन उसे लेकर सूरजपुर जिला अस्पताल ले गए जहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में पहुंचे मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया है। मृतिका की नाम राधिका 19 वर्ष बताई गई है। हत्यारे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार युवती पार्क में थी, तभी युवकों ने उसका गला रेता।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)