बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू के ऊपर घर में घुस जानलेवा हमला से मचा बवाल,पत्नी को भी आई चोटें..,भाजपा नेता पर लगा आरोप

बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू के ऊपर घर में घुस जानलेवा हमला से मचा बवाल,पत्नी को भी आई चोटें..,भाजपा नेता पर लगा आरोप

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दर्रीपारा निवासी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना होने से बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता आज 29 अगस्त 2026 की देर शाम घर पर थे तभी लाठी डंडा से लैस एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उनके घर पर प्रवेश किया और हमला कर दिया। मारपीट के इस घटना में उनकी पत्नी को भी चोटें आई है। घटना की खबर पर कांग्रेस नेता के परिचितों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया।



इस घटना की शिकायत और बदमाशों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेसियों की भीड़ बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक अपराध दर्ज नहीं हो पाया था। घटना से मोहल्ले में तनाव की स्थिति है। मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायल कांग्रेस नेता के द्वारा एक भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)