शासन ने दिया सख्त निर्देश.. टेट परीक्षा पास शिक्षकों का ही होगा पदोन्नति.. शेष अपात्र, सरगुजा संभाग में युद्ध स्तर पर शुरू हुई प्रक्रिया

शासन ने दिया सख्त निर्देश.. टेट परीक्षा पास शिक्षकों का ही होगा पदोन्नति.. शेष अपात्र, सरगुजा संभाग में युद्ध स्तर पर शुरू हुई प्रक्रिया

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक 

 माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों के पदोन्नति प्रक्रिया में शासन और सुप्रीम कोर्ट जारी आदेश के तहत सरगुजा संभाग में टेट परीक्षा पास शिक्षकों के पदोन्नति की प्रकिया शुरू हो गई है। शासन के गाइडलाइन के अनुसार ऐसे शिक्षक जिन्होंने टेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किया है वे पदोन्नति के लिए अपात्र माने जा रहे हैं। शासन के इस  आदेश से पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर भी विराम लगा है। प्राथमिक विद्यालय के 2045 और माध्यमिक विद्यालयों के 2871 शिक्षक टेट परीक्षा उत्तीर्ण हैं,इन्हीं शिक्षकों में से वरिष्ठता के आधार पर रिक्त  प्रधानपाठक पदों पर पदोन्नति की प्रकिया पूर्ण की जाएगी। 

            सरगुजा संभाग के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया शासन के नए दिशा निर्देश के तहत शुरू कर दी गई है। इसको लेकर आज संयुक्त संचालक शिक्षा राजेश सिंह द्वारा संभाग के सभी जिलों के डीईओ की बैठक आयोजित कर शैक्षणिक गतिविधियों की जिलेवार समीक्षा करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। सरगुजा संभाग में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या 14 हजार 336 और माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों की संख्या 10 हजार 882 है।

               संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग राजेश सिंह द्वारा संभाग के सभी छह जिलों से मंगाई गई जानकारी के आधार पर जिला शिक्षा धिकारियों ने जो रिपोर्ट सौंपी है उसके अनुसार प्राथमिक विद्यालय के 2045 और माध्यमिक विद्यालयों के 2871 शिक्षक टेट परीक्षा उत्तीर्ण है।  पदोन्नति  प्रक्रिया से बिना टेट परीक्षा उत्तीर्ण वाले 12 हजार 291 प्राथमिक शाला और 8 हजार 11 माध्यमिक शाला के शिक्षक  अपात्र होने के कारण पदोन्नत नहीं हो पाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)