पर्दाफाश: अंबिकापुर में दामाद नाजिम शबा ने झारखंड के बदमाशों को सुपारी दे कराई थी ससुर बशीरुद्दीन की हत्या.. तलाक केस वापस नहीं लेने पर वारदात.. तीन गिरफ्तार

पर्दाफाश: अंबिकापुर में दामाद नाजिम शबा ने झारखंड के बदमाशों को सुपारी दे कराई थी ससुर बशीरुद्दीन की हत्या.. तलाक केस वापस नहीं लेने पर वारदात.. तीन गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर। 17 सितंबर 2026 

पारिवारिक रंजिश और तलाक के विवाद में दामाद ने अपने ससुर की हत्या करा दी। आरोपी दामाद ने झारखंड से किराये के कातिल बुलाए और 5 लाख रुपये की सुपारी तय की। बुधवार सुबह रसूलपुर में तीन हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू से गंभीर वार किया,  इलाज के दौरान 70 वर्षीय एलआईसी एजेंट की मौत हो गई थी।  पुलिस ने चंद घंटों की नाकेबंदी व तकनीकी जांच के बाद दामाद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को सुबह करीब 10:15 बजे तीन युवक किराए का मकान देखने के बहाने रसूलपुर स्थित मृतक  वसीरुद्दीन सिद्दीकी  के घर पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल वसीरुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 दामाद की साजिश, 5 लाख की सुपारी

प्रार्थिनी मृतक की पुत्री ने बताया कि उसका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है और पति मो. नाजिम शबा ने केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इसी आधार पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दामाद नाजिम शबा ने अपने ससुर को मरवाने के लिए 5 लाख रुपये में सौदा तय किया और झारखंड पलामू/चैनपुर से कंचन कुमार व अन्य साथियों को अंबिकापुर बुलवाया। योजना के तहत हमलावरों को स्थानीय सहयोगी नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू ने अपने किराए के कमरे में रखा और फिर हमले की साजिश बनाई गई।

यह हुए गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज की जांच और सघन नाकेबंदी के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा। मो. नाजिम शबा 30 वर्ष मुख्य साजिशकर्ता मृतक का दामाद, कंचन कुमार 28 हमलावर झारखंड से बुलाया गया, नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू 32 शरण देने वाला स्थानीय सहयोगी  को गिरफ्तार किया गया।  आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल टीवीएस खून से सने कपड़े  और बस टिकट जब्त किए गए हैं।

इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई

प्रारंभ में थाना कोतवाली में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मृत्यु होने पर धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) जोड़ी गई। आपराधिक साजिश व साक्ष्य छिपाने के कारण धारा 61(2), 238 बीएनएस भी लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है और शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद है।

 तेज हुई नाकेबंदी, तकनीकी जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी दीपक झा,  एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी व नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली, साइबर सेल व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जिलेभर में नाकेबंदी कर सभी सीमावर्ती रास्तों पर चेकिंग की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, सतीश सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, नगर सैनिक दशरथ राजवाड़े तथा साइबर सेल की टीम शामिल रही।

  तलाक का था विवाद

मृतक की पुत्री का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। उसने पुलिस को बताया कि पति नाजिम शबा ने केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में साजिश रची गई और दिनदहाड़े हमला कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)