नेता गुरप्रीत की गोली मार हत्या.. कार सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश पर दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप

नेता गुरप्रीत की गोली मार हत्या.. कार सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश पर दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप

khabrigullak.com
By -
0

चंडीगढ़।खबरी गुल्लक 

पंजाब के ममदोट इलाके में आम आदमी पार्टी  के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के ऊपर चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली चला दी जिससे मौके पर ही गुरप्रीत की मौत हो गई। आप नेता की हत्या से पुलिस महकमे के साथ संगठन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में  अलग-अलग टीमें बनाकर पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पुलिस ने मीडिया को  बताया कि शनिवार की रात   गुरप्रीत सिंह मित्र हरप्रीत उर्फ हैप्पी के साथ कार में सवार हो जा रहे थे, शहर के मुख्य बाजार के समीप कार सवार चार बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में गुरप्रीत और हरप्रीत अचेत हो गए। उन्हें  सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में  दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद होने की जानकारी सामने आई है। हत्यारों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)