कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ

कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर । खबरी गुल्लक । 10 अगस्त 2026

 को सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रसिद्ध गायक , फिल्म मेकर, कंपोजर ,स्वप्निल जायसवाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि स्वप्निल जायसवाल का पौधा एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा एकल गायन, एकल नृत्य, भाषण, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग तथा डिक्लेमेशन जैसी प्रतियोगिताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए  निर्णायको के रूप में  तुषार सरकार, सभ्या शर्मा ,प्रिया ज्योत्सना डॉ. मृदुला सिंह एवं मिस प्रज्ञा सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि स्वप्निल जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की  पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देती हैं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार करती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रोशनी ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक सप्ताह का यह शुभारंभ विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को पहचानने, प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का एक सुंदर अवसर बना।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)