कारगिल विजय दिवस और मन की बात में प्रगट हुआ जज़्बात ... सेना को किया नमन, शहीदों को याद, पीएम मोदी की सीख करें आत्मसात

कारगिल विजय दिवस और मन की बात में प्रगट हुआ जज़्बात ... सेना को किया नमन, शहीदों को याद, पीएम मोदी की सीख करें आत्मसात

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक । 26 जुलाई 

 करगिल विजय दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय संवाद मन की बात के संयुक्‍त आयोजन का भव्य कार्यक्रम आज भाजपा जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, सरगुजा द्वारा नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से की गई। मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत ने  कहा कि 26 जुलाई का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और श्रध्दा का दिन है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग के किस्से बताने चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेशों को भी युवाओं और समाज द्वारा आत्मसात किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने कहा कि आज वही दिन है जब हमारे वीर सैनिकों ने देश की सीमाओं पर सर्वोच्च बलिदान दिया और तिरंगा फहराया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए नागरिकों से देशभक्ति व एकजुटता की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

सैनिको का त्याग आसीम है 



भाजपा जिला संयोजक रविन्द्र गुप्त भारती ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों का त्याग असीम है, इन्हें सभ्यता और सम्मान के साथ याद रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मन की बात  के प्रत्येक एपिसोड में स्वस्थ जीवन, शिक्षा, साहित्य और पर्यावरण जैसे उपयोगी संदेश होते हैं, जिन्हें सुनना और अपनाना चाहिए।वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन पार्षद करता राम गुप्ता तथा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियंका चौबे ने भी शहीदों के सम्मान और मन की बात के संदेशों की उपयोगिता पर ज़ोर दिया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम को सुनने और उसके संदेशों को स्वीकार करने का आग्रह किया।कार्यक्रम के सत्कार अतिथि डॉ. अनिल तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कुटीर उद्योगों के विकास तथा गौ-पालन से जुड़े महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्वच्छता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उपाय सुझाए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग ने किया, तथा कार्यक्रम का आभार पूर्व पार्षद श्रीमती कौशल्या यादव ने व्यक्त किया।

यह रहे मौजूद

महापौर मंजूषा भगत, भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग, श्याम गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत सिंह 'शालू', मन की बात के सत्कार अतिथि डॉ. अनिल तिवारी, वरिष्ठ नेता करता राम गुप्ता, जिला संयोजक रविन्द्र गुप्त 'भारती', पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनीता, रविकांत उरांव, जिला महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका चौबे, पूर्व पार्षद कौशल्या यादव, वरिष्ठ नेता सुदामा यादव, निर्भय सिंह, राजकुमार सिंह, शिव गुप्ता, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय नेतृत्व ने मिलकर शहीदों को श्रध्दा सुमन अर्पित किए और प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं अभिनंदन कार्यक्रमों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)