बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर के दाबेली सेंटर वाले अमन ओझा की झारखंड के रंका में हत्या ..., कुछ दिनों पूर्व एक मुस्लिम युवक पर पत्नी के अपहरण का लगाया था आरोप,, देखें मृतक ने फेसबुक में क्या कहा था..

बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर के दाबेली सेंटर वाले अमन ओझा की झारखंड के रंका में हत्या ..., कुछ दिनों पूर्व एक मुस्लिम युवक पर पत्नी के अपहरण का लगाया था आरोप,, देखें मृतक ने फेसबुक में क्या कहा था..

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

शहर के प्रसिद्ध दाबेली सेंटर टुन टून दाबेली के वाले अमन ओझा की झारखंड के रंका में कथित तौर पर दर्दनाक हत्या कर दी गई। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि रंका पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हादसा बताया है,वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा है कि संभवतः कहीं और हत्या कर लाश फेंकी गई। 

जानकारी के अनुसार मृतक अमन ओझा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में था। बताया जा रहा है कि उसने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था। उसने सोशल मीडिया फेसबुक में इस संबंध में वीडियो शेयर कर नामजद युवक पर आरोप लगाया था कि उसने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है, और नहीं छोड़ रहा है। इस विवाद के बाद वह मानसिक रूप से परेशान भी था।

इधर झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में उसका रक्त रंजीत शव पाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक का फोटो जारी किया, जिससे मृतक की पहचान अमन ओझा के रूप में हुई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमन ओझा रंका कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

कैप्शन  मृतक के द्वारा सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल किया था

स्थानीय स्तर पर यह खबर सामने आने के बाद अंबिकापुर में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। इस घटना को मृतक की पत्नी के अपहरण से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)