ADD

ब्रेकिंग: अंबिकापुर में आधा दर्जन बदमाशों ने मचाया आतंक .. साइड विवाद में चाकू से जानलेवा हमला.., देखें वीडियो

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक 

 शहर के रानी तालाब मार्ग में प्रकाश हॉस्पिल के सामने 9 मई की रात साइड लेने के विवाद में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। न सिर्फ स्टीक बल्कि चाकू से भी ताबड़तोड़ वार कर बीच बचाव करने वालों को भी घायल कर दिया। अस्पताल के सामने हुए इस विवाद से मरीज और उनके परिजन भी दहशत में रहे। हमला के दौरान जान बचाकर भाग रहे युवकों को दौड़कर पीटा गया। भूमिंदर साहू ने बताया कि स्टिक से हमला करने पर एक युवक ने उसके छोटे भाई को बुलाया था, भाई जब बीच बचाव किया तो उसपर भी चाकू से वार कर किया गया। घायल युवकों ने कहा कि जब वे शिकायत के लिए कोतवाली गए तो पुलिस ने मणिपुर थाना क्षेत्र बता मणिपुर जाने सलाह दी, मगर बदमाशों को पकड़ने तत्परता नहीं दिखाई गई। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)