अंबिकापुर ।खबरी गुल्लक ।।
सरगुजा के लखनपुर पुलिस ने हत्या के एक प्रकरण में प्रेमी‑ प्रेमिका आशीष कुमार गुप्ता 30 वर्ष व तेरेसा एक्का 20 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जुना लखनपुर निवासी लक्ष्मी लकड़ा 65 वर्ष का पति बैजनाथ लंबे समय से बीमार था,चल फिर नहीं पाने के कारण परिचित टेरेसा एक्का को देखरेख के लिए रखा गया था। उसका आशीष गुप्ता के साथ प्रेम संबंध था। आशीष अपनी प्रेमिका टेरेसा से मिलने चोरी छिपे कई बार लक्ष्मी के घर जा चुका था। घटना दिवस 31 मई 2026 की रात वह प्रेमिका से मिलने गया था। रात को आहट मिलने पर लक्ष्मी लकड़ा उठी और टेरेसा के कमरे में पहुंची तो दंग रह गई। टेरेसा अपने प्रेमी के साथ आपत्ति जनक हालत में थी। पकड़े जाने के भय से दोनों ने धक्का से पटककर लक्ष्मी को मौत के घाट उतार दिया था। टेरेसा शव को बिस्तर में लिटा यह जताने का प्रयास कर रही थी कि उसकी सामान्य मौत जताने के लिए लक्ष्मी के शव को बिस्तर पर ऐसे लिटा दिया मानो वह सो रही हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने संदेह के आधार पर टेरेसा को पकड़ पूछताछ की तो उसने प्रेमी संग मिल लक्ष्मी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार गुप्ता पिता उमेश गुप्ता 30 वर्ष बाजारपारा लखनपुर, तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का 20 वर्ष लोसगा रानीकछार लखनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संपत पोटाई, सउनि परशु राम, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पिताम्बर सिंह, अजय पाण्डेय, प्रवीण चंद तिवारी व आरक्षक दशरथ राजवाडे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।




