अंबिकापुर। खबरी गुल्लक
अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में लुचकी घाट में आज रविवार को अपरान्ह करीब तीन बजे दो मोटर साइकिल में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों मोटर साइकिल में कुल चार युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि इन युवकों में से दो की गंभीर चोट की वजह से संभवतः मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे भाजपा जिला महामंत्री बलरामपुर अनिल जायसवाल के द्वारा दोनो घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा दो युवकों की मौत की आशंका जताई गई है। हालांकि मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस कर्मियों का कहना है कि मृतकों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतकों और घायलों की समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई है।









