ADD

ब्रेकिंग: सरगुजा जिले में तहसीलदारों, अपर कलेक्टर,sdm, डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना में फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश ... देखें किसे कहां मिली पदस्थापना

0



अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।20 अप्रैल 2026।।

सरगुजा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानीय व्यवस्था के तहत तहसीलदारों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। आदेश संख्या 2731/वित्त स्था०/2026 दिनांक 20 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जो तत्काल प्रभावी है। इस फेरबदल से छह तहसीलदारों को नई तहसीलों में स्थानांतरित किया गया है।  साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के पदस्थ अधिकारियों के मध्य पूर्व में निर्धारित कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन कर दिया गया है। इस नए कार्य विभाजन से जिला कार्यालय, अनुविभागीय स्तर पर राजस्व, दंडाधिकारी, पंजीयन लोक न्यास और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रभावी ढंग से वितरित हो सकेंगी, जिससे प्रशासनिक सेवाओं की गति और पारदर्शिता में वृद्धि होगी।

नए आदेश के अनुसार 

 उमेश्वर बाज तहसीलदार अम्बिकापुर को तहसीलदार मैनपाट बनाया गया।

श्रीमती तारा सिदार तहसीलदार मैनपाट को तहसीलदार उदयपुर।

 विकास जिंदल तहसीलदार उदयपुर को तहसीलदार अम्बिकापुर।

 अमन चतुर्वेदी तहसीलदार दरिमा को तहसीलदार लखनपुर।

 अंकिता पटेल तहसीलदार लखनपुर को तहसीलदार बतौली।

 कमलावती सिंह तहसीलदार बतौली को तहसीलदार दरिमा।

 अपर कलेक्टर, sdm,डिप्टी कलेक्टर को नई जिम्मेदारी

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जाति आदेश के अनुसार  रामसिंह ठाकुर अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दंडाधिकारी सीतापुर को अपर कलेक्टर अम्बिकापुर तथा जिला कार्यालय में  रामराज सिंह, डिप्टी कलेक्टर को आबंटित सभी कार्य सौंपे गए हैं। इसी प्रकार, श्री जे.आर. सतरंज, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दंडाधिकारी धौरपुर (लुण्ड्रा) को जिला कार्यालय में कलेक्टर द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों का दायित्व दिया गया है।  विनय कुमार सोनी, अपर कलेक्टर एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अम्बिकापुर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ धौरपुर (लुण्ड्रा) अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं,  फागेश सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दंडाधिकारी अम्बिकापुर को सीतापुर अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा पंजीयन लोक न्यास का प्रभार मिला है।

 बनसिंह नेताम डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी उदयपुर (राजस्व)/दंडाधिकारी को अम्बिकापुर अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा पंजीयन लोक न्यास का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें सिटी बस सोसायटी अम्बिकापुर में कलेक्टर सरगुजा के प्रतिनिधि के रूप में नोडल अधिकारी तथा जिला सत्कार अधिकारी के रूप में भी कार्य करने का निर्देश दिया गया है। अंत में, श्री रामराज सिंह, डिप्टी कलेक्टर अम्बिकापुर को उदयपुर अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा पंजीयन लोक न्यास का प्रभार आवंटित किया गया है।

यह संशोधन जिले के विभिन्न अनुविभागों सीतापुर, धौरपुर (लुण्ड्रा), अम्बिकापुर एवं उदयपुर में राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था और पब्लिक ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन जैसी सेवाओं को सुगम बनाने के लिए किया गया है। कलेक्टर सरगुजा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करें। स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाएं त्वरित पहुंचेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)