ADD

महाकुंभ की वायरल मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, नया नाम मिला स्वामी हर्षानंद गिरि...

0

उज्जैन।। खबरी गुल्लक।।20 अप्रैल 2026 

अक्षय तृतीया  पर उज्जैन के प्रसिद्ध मौनी तीर्थ आश्रम में सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेला के दौरान वायरल हुईं मॉडल, स्टेज एंकर और कंटेंट क्रिएटर हर्षा रिछारिया ने पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में वैराग्य का मार्ग अपनाते हुए संन्यास ग्रहण कर लिया। यह धार्मिक विधि- विधान से संपन्न पूर्ण अनुष्ठान सनातन परंपराओं का जीवंत उदाहरण बन गया।

संन्यास दीक्षा के दौरान हर्षा रिछारिया ने शिखा और दंड त्याग की प्राचीन विधि का पालन किया। इसके बाद तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म जैसे महत्वपूर्ण वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सभी कर्मकांड पूर्ण होने पर उन्हें नया नाम स्वामी हर्षानंद गिरि प्रदान किया गया। आश्रम परिसर में साधु-संतों, भक्तजनों और परिवारजन की उपस्थिति में यह समारोह भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल में बीता।

सोशल मीडिया से अध्यात्म की ओर अनोखा सफर

संन्यास से पूर्व हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में चर्चित रही हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वे सनातन संस्कृति, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक वीडियो शेयर करती रहीं। हाल ही में उज्जैन महाकुंभ में उनकी मौजूदगी और पारंपरिक परिधानों में वायरल वीडियो ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। स्टेज एंकरिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय हर्षा मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी हैं और युवाओं को सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती रही हैं।संन्यास ग्रहण के बाद स्वामी हर्षानंद गिरि ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है। गुरुदेव स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के मार्गदर्शन में मैंने इस पवित्र मार्ग को चुना है। सोशल मीडिया के माध्यम से अब मैं अध्यात्म और सनातन धर्म के प्रचार को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगी। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे भौतिक सुखों से ऊपर उठकर आध्यात्मिक जीवन अपनाएं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)