अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
सरगुजा के मेंड़्रा नदी में आज 25 अप्रैल 2026 की शाम नहाने के दौरान भांजी और उसे बचाने के प्रयास में मामा की भी डूब जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के नमना कला निवासी ईश्वर सोनी की पुत्री सिन्नी सोनी 12 वर्ष रायपुर में पढ़ाई करती है। गर्मी की छुट्टी होने पर वह घर आई थी। आज शनिवार को परिवार के सदस्य घूमने के लिए मेंड्रा नदी गए थे। देर शाम करीब साढ़े 5 बजे सिन्नी नहाने के लिए नदी में उतरी और गहरे पानी में समाने लगी। वहां मौजूद उसके मामा विनीत सोनी पिता राकेश सोनी उसे बचाने नदी में कूदे, जिससे मामा भांजी दोनों की जल समाधि हो गई। परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे और दिनों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं मोहल्ले में शोक है।



