जिला कांग्रेस कार्यालय अंबिकापुर से 73 नल की टोटी चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ दुकान संचालक भी चोरी का सामान खरीद पहुंच गया जेल...

जिला कांग्रेस कार्यालय अंबिकापुर से 73 नल की टोटी चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ दुकान संचालक भी चोरी का सामान खरीद पहुंच गया जेल...

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक ।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन में 14 जून 2026 की रात अज्ञात 73 नग नल की टोटी चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोपी कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी जीवन यादव के द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया गया था।  डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया। 

पुलिस  ने बताया कि जीवन यादव द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मध्यरात्रि 14/05/2026 की दौरान अज्ञात चोरों  ने कार्यालय के अंदर लगे पानी कनेक्शन के लगभग 73 नलों, पाइपलाइन, कमोड फ्लश और वॉश बेसिन को तोड़फोड़ कर चोरी कर लिया। रिपोर्ट के तुरन्त बाद थाना कोतवाली पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की और अज्ञात चोरों की तलाश आरंभ की। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि शिवदास और विष्णु यादव ने चोरी किए गए नलों को बेच दिया है।

पुलिस ने शिवदास पुत्र नानदास  19 वर्ष निवासी परसा, जोड़ापीपल और विष्णु यादव पुत्र सीताराम  19 वर्ष निवासी गुदरी बाजार के पास दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की और उनका मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया। आरोपी शिवदास व विष्णु यादव ने मिलकर जिला कांग्रेस कार्यालय के नलों की चोरी करना तथा चोरी की नल टोंटी अग्रसेन चौक स्थित श्याम कबाड़ दुकान पर 500 में बेचने की बात स्वीकार की।

कबाड़ दुकान संचालक गिरफ्तार

कबाड़ दुकान संचालक श्याम अग्रवाल  42 निवासी मायापुर अम्बिकापुर को भी हिरासत में लिया गया। अग्रवाल ने आरोपियों से नल खरीदने की बात स्वीकार की परन्तु आगे किसे बेचा, इसकी जानकारी देने से बचते हुए साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की।  पुलिस ने चोरी की नल बिक्री से प्राप्त 500 नकद जप्त कर गवाहों की उपस्थिति में अपनी संरक्षण में रखा है। आरोपीगण के विरुद्ध चोरी व साक्ष्य नष्ट करने के आरोपों में संबंधित धाराएँ 317(2), 238 बीएनएस जोड़ी गई हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक सबूत मिलने पर विधिवत् गिरफ्तारी कराकर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। कार्यवाई में थाना कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक लालबाबू सिंह और अमित विश्वकर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता विकास गुप्ता ने भी चोरों को पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)