यह ..आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के गेट में जड़ दिया ताला .... लगाए जमकर नारे ...

यह ..आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के गेट में जड़ दिया ताला .... लगाए जमकर नारे ...

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर
। एनएसयूआई ब्लाक इकाई अंबिकापुर के द्वारा पीजी कॉलेज के गेट में सांकेतिक रूप से तालाबंदी करते हुए विभिन्न मांगो और  समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई । प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कालेज प्रबंधन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने आरोप लगाया कि पीजी कॉलेज के ऑटोनॉमस होने के बाद भी कई प्रकार की समस्याऐं रहती हैं। महाविद्यालय की वेबसाइट में अवरोध होने छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऑटोनॉमस के बाद से परीक्षा परिणाम में  गिरावट  आ रही है।सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा महाविद्यालय होने के बाद भी 23 कक्षाओं के संचालन के लिए जगह कम पड़ रही है। आरोप लगाया गया कि  कक्षाओं में सिलेबस पूरा नहीं होने पर भी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा समय सारणी घोषित की गई जिससे  पढ़ाई अधूरी रहने से विद्यार्थियों में रोष है। प्राध्यापकों की कमी से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)