मुख्य सड़क के कीचड़ में तब्दील हो जाने से नर्क समान यातना भोग रहे इस ईसाई बाहुल्य बस्ती के ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र सीसी सड़क नही बनी तो वे विधान सभा चुनाव में नही करेंगे मतदान....

मुख्य सड़क के कीचड़ में तब्दील हो जाने से नर्क समान यातना भोग रहे इस ईसाई बाहुल्य बस्ती के ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र सीसी सड़क नही बनी तो वे विधान सभा चुनाव में नही करेंगे मतदान....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। मैनपाट विकासखंड में कच्ची सड़क के कीचड़ में तब्दील हो जाने से नर्क समान यातना भोग रहे ग्राम पंचायत सुपालगा के ईसाई बाहुल्य आश्रित ग्राम जरहाडीह टिकरापारा और खाल पारा के ग्रामीणों ने इस बार विधान सभा चुनाव में मतदान नही करने का एलान किया है। इस पंचायत की सरपंच जगमति का कहना है कि उनके द्वारा गर्मी के मौसम में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर इन दोनो बस्ती के लिए सीसी रोड़ की स्वीकृति दिलाए की मांग की गई थी, मगर इस ओर आज तक ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के मौसम में बस्ती की स्तिथि ऐसी है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मार्ग में कीचड़ पार करने के लिए बाईक चालकों को धक्का देने एक और व्यक्ति रखना पड़ रहा है। पैदल चलने लायक सड़क नही है। स्कूली बच्चे स्कूल आते जाते कीचड़ से सन रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस और अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जन प्रतिनिधि। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी बस्ती में सीसी रोड नही बनी तो वे विधान सभा चुनाव में मतदान नही करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)