130 ग्राम परफ्यूम से तैयार होता है 40 किलो असली खुशबू वाला नकली घी... लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर धन कुबेर बनने के इस काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को किया गिरफ्तार.....

130 ग्राम परफ्यूम से तैयार होता है 40 किलो असली खुशबू वाला नकली घी... लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर धन कुबेर बनने के इस काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को किया गिरफ्तार.....

khabrigullak.com
By -
0
नई दिल्ली ए
.। यदि आप केवल खुशबू से घी की क्वालिटी परख खरीदी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, बाजार में नकली घी में असली जैसा खुशबू के लिए परफ्यूम मिला मिलाकर भी बेचा जा रहा है। रिफाइंड तेल और वनस्पति घी को बराबर मात्रा में मिला खुशबू के लिए परफ्यूम मिला असली जैसा नकली घी बनाने के काला कारोबार का क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने भंडाफोड़ करते हुए फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लोगों की सेहद और जान से खिलवाड़ करने वाले नकली घी के इस कारोबार का तकनीक जानकर भी पुलिस हैरान रह गई। पुलिस पूछताछ में में आरोपी बलदेव गोयल ने बताया कि इस कारोबार में असली घी जैसे खुशबू वाले परफ्यूम का अहम योगदान है, लोग खुशबू से घी की क्वालिटी का अनुमान लगाते हैं और परफ्यूम से मात खा जाते हैं। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि नकली घी बनाने के लिए 20 लीटर वनस्पति घी और 20 लीटर रिफाइंड तेल को मिला दिया जाता है, गर्म करते समय ही इसमें 130 दस ग्राम परफ्यूम मिला दिया जाता है और ठंडा होने के बाद पैक कर बाजार में भेजने के लिए देशी घी तैयार हो जाता है। इसे अलग अलग ब्रांड के डिब्बे में पैक करने के बाद बाजार में सप्लाई कर दी जाती है। पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली के पल्ला थाना क्षेत्र में यह कारोबार चल रहा था। इस तरह नकली घी के काले कारोबार की संभावना अन्य राज्यों में भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)