बिग ब्रेकिंग - कनाडा से मंहगा गिफ्ट आने का झांसा देकर एक महिला से 27 लाख की ठगी.... सरगुजा पुलिस ने बरेली से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार......

बिग ब्रेकिंग - कनाडा से मंहगा गिफ्ट आने का झांसा देकर एक महिला से 27 लाख की ठगी.... सरगुजा पुलिस ने बरेली से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। कनाडा से मंहगा गिफ्ट आने का झांसा देकर अंबिकापुर की एक महिला को 27 लाख रुपए की ठगी किए जाने के मामले में सरगुजा पुलिस ने बरेली से तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों में दो खाता धारक और एक गिरोह का मुख्य सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा महिला को झांसा दिया गया था कि कनाडा से उनके नाम पर महंगा गिफ्ट आ रहा है, इसके एवज में रुपए का भुगतान करना होगा, इस तरह कई बार में महिला ने 27 लाख दे दिए, गिफ्ट नही आने पर ठगी का एहसास हुआ और मामला कोतवाली तक पहुंचा था। पुलिस ने बैंक खाता के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)