बिग ब्रेकिंग... चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी का सिर पत्थर से कुचल उतार दिया मौत के घाट... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.... सरगुजा के इस इलाके में आज तड़के हुई वारदात...
By -
अगस्त 07, 2023
0
मैनपाट( महेश यादव)। कमलेश्वरपुर थाना के ग्राम असगंवा में चरित्र संदेह और मायका जाने की जिद पर पति के पत्नी हीरामणि 33 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति पकस राम 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। इधर मां की हत्या और पिता के जेल जाने से उनके तीन मासूम बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पति हमेशा किसी और पुरुष से अवैध संबंध होने का संदेह करते हुए पत्नी से विवाद करता था। आज तड़के करीब चार बजे उनके बीच फिर विवाद हुआ और उसने पहले तो लात मुक्के से मारा जब वह गिर गई तब सिर में पत्थर पटक मार डाला।
Tags:




