नाइजीरियन निकला ठग गिरोह का सरगना.... 40 - 40 हजार रूपए में फर्जी बैंक खाता खरीद करते थे लेनदेन... एक महिला को महंगा गिफ्ट में 35 हजार डालर, आईफोन मिलने का झांसा दे लगाया था साढ़े 27 लाख का चूना..... तीन गिरफ्तार...

नाइजीरियन निकला ठग गिरोह का सरगना.... 40 - 40 हजार रूपए में फर्जी बैंक खाता खरीद करते थे लेनदेन... एक महिला को महंगा गिफ्ट में 35 हजार डालर, आईफोन मिलने का झांसा दे लगाया था साढ़े 27 लाख का चूना..... तीन गिरफ्तार...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सायबर ठग बिचौलियों के माध्यम से लोगों का बैकों में फर्जी खाता खुलवा इस खाते का उपयोग ठगी के रकम की लेनदेन करने के लिए कर रहे हैं। शहर की एक महिला से हुए 27 लाख की ठगी के मामले में सरगुजा की संयुक्त टीम द्वारा बरेली से गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने यह सनसनी खेज खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने खाता खुलवा ठगों को बेचने के आरोप में साकिर अली पिता जाकिर हुसैन 33 वर्ष निवासी कमालपुर बरेली उत्तर प्रदेश और खाता धारक प्रमोद रस्तोगी पिता सत्यप्रकाश 40 वर्ष निवासी मकुलपुर बरेली और संतोष गंगवार पिता सोहनलाल 30 वर्ष निवासी कुंवरपुर हाफिसगंज बरेली को गिरफ्तार किया है। पुछताछ में बिचौलिए ने खुलासा किया कि वह बरेली के ग्रामीणों का बैकों में खाता खुलवाया करता था और खाते को मुख्य ठग गिरोह को प्रति खाता 40 - 40 हजार रुपए की कीमत पर बेच देता था। इस रकम में से 30 हजार रुपए वह खाता धारक को देता था और शेष 10 हजार रूपए बतौर कमीशन अपने पास रख लेता था। ठगी के इस मामले में एक नाइजीरियन युवक सायबर ठग गिरोह का सरगना है। पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली में लगभग 15 दिनों तक अभियान चलाया मगर सफलता नहीं मिली। संयुक्त टीम अभी भी इस विदेशी ठग को दबोचने जगह जगह दबिश दे रही है। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ,एसडीओपी अखिलेश कौशिक और कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शहर की एक महिला को आरोपियों के द्वारा कनाडा से मंहगा गिफ्ट आने का झांसा देकर 20 जून से 13 जुलाई के बीच कस्टम क्लियरेंस के नाम पर 27 लाख 41 हजार 800 रुपए करीब बीस खातों में डलवाए गए थे। कनाडा से महंगे गिफ्ट में ठगों ने 35 हजार डालर, आईफोन 15 प्रो, लैपटाप व गोल्ड होने का झांसा दिया था। यह गिफ्ट हासिल करने के लालच में महिला ने न सिर्फ अपने जेवर गोल्ड लोन के लिए रख कर्ज लिया बल्कि घर की जमा पूंजी, रिश्तेदारों, परिचितों से भी उधार लेकर गंवा दी। ठगी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके तहत सायबर सेल से तकनीकी जानकारी मिलने पर पुलिस की विशेष संयुक्त टीम दिल्ली और फिर बरेली में छापा मारकर तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 6 सिम, 2 आधार कार्ड बरामद करते हुए विभिन्न खाते में ठगी का शेष रकम होल्ड कराया गया। कार्यवाई में कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह , सायबर सेल प्रभारी रजनीश सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, अशोक यादव, सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, रूपेश महंत, अमित ज्ञान खलखो, लालदेव साय, सुयश पैकरा, रमेश राजवाड़े, अंशुल शर्मा, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)