स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. पीएस सिसोदिया ने कोरिया जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर प्रबंधन से कहा बेहतर इलाज और अच्छे व्यवहार से मरीजों का जीतें दिल....

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. पीएस सिसोदिया ने कोरिया जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर प्रबंधन से कहा बेहतर इलाज और अच्छे व्यवहार से मरीजों का जीतें दिल....

khabrigullak.com
By -
0
बैंकुंठपुर। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. पीएस सिसोदिया ने आज मंगलवार को कोरिया जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरभोका सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दे कहा कि मरीजों और उनके परिजनों के अच्छा व्यवहार हो, बेहतर इलाज और अच्छे व्यवहार से मरीजों का दिल जीतें। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए कि संस्था में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों का मरीजों को पूरा लाभ मिले इसका ख्याल रखें। श्री सिसोदिया संयुक्त संचालक की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कोरिया जिले के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में स्वच्छता के लिए भी निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)