अंबिकापुर। विधान सभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा रविवार को 20 बिंदुओं पर जारी किए गए घोषणा पत्र में पिछले बार के अधूरे वादे शराब बंदी को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि वर्ष 2018 के घोषणा पत्र में प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी को भी शामिल किया गया था मगर कांग्रेस यह वादा पूरी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि गुजरात में शराब बंदी है मगर वहां होटलों में आसानी से शराब मिल जाता है, ऐसा शराब बंदी से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 2023 से 28 के लिए जारी घोषणा पत्र में शराब बंदी को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी करने के बजाए इसके सेवन पर रोक लगाने प्रयास किया जायेगा, इस प्रयास से हम स्वयं शराब बंदी की स्थिति में पहुंच सकते हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर वर्ग के विकास का ध्यान रखा गया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग हेतु 50 प्रतिशत छूट पर ऋण दिया जाएगा। हर स्कूल को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम बनाया जायेगा। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया गया है। बिजली बिल हाफ करने के बजाए 200 यूनिट तक माफ किया जायेगा। इस अवसर पर पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, आशीष वर्मा, मो. अख्तर हुसैन, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा - बीते 5 साल में कांग्रेस पूर्ण शराब बंदी का वादा पूरी नहीं कर पाई .. इसलिए इस बार इसे घोषणा पत्र में नही किया गया शामिल ...
By -
नवंबर 05, 2023
0
Tags:




