अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर - बिलासपुर में एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपए की ठगी कर फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को सरगुजा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। बिलासपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश काले रंग की थार वाहन से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे, सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बिलासपुर पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर अंबिकापुर की स्पेशल और प्रतीक्षा बस स्टैंड की पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की सूचना पर एएसपी पुपलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा कड़ी नाकेबंदी कर शहर के होटल लॉज एवं आस पास के स्थलों की कड़ी जांच की जा रही थी, इसी बीच पुलिस टीम को गौरव पथ रोड स्तिथ संजीवनी हॉस्पिटल के पास काले रंग की संदिग्ध महिंद्रा थार खड़ी दिखाई पड़ी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध थार की घेराबंदी कर वाहन में बैठे बदमाशों को पकड़कर पूछताछ किया गया। सीएसपी ने बताया कि आरोपी साहिल खान पिता नजमे हसन उम्र 21 वर्ष देहरीडीगर कन्धई प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश, निषाद अहमद पिता सगीर अहमद 29 वर्ष निवासी देहरीडीह कन्धई प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश, मोहम्मद अतहर पिता नसीमउल्लाह 29 वर्ष निवासी गहरीचक शीतलागंज कन्धई प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 नग देसी कट्टा, 1 जिंदा राउंड 1 बटनदार चाकू 1 नग लोहा का चाकूनुमा हथियार, 77050 रुपये नगद, 1 धातुनुमा पट्टी, 17 नग एटीएम कार्ड, 3 नग मोबाइल, 2 नग पैन कार्ड, 2 नग आधार कार्ड, 1नग ड्राइवर लाइसेंस एवं घटना में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा थार बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुछताछ में आरोपियों द्वारा जिला बिलासपुर सहित अन्य जिलों एवं प्रान्त एटीएम टेंपरिंग कर रुपए की ठगी किया जाना स्वीकार किया गया है।
मामले मे अग्रिम जांच एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं. मामले की सूचना बिलासपुर पुलिस को भेजी गई हैं। कार्यवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राहुल सिंह, विकाश सिंह, संजीव चौबे, अमित विश्वकर्मा, जयदीप सिंह, रुपेश महंत शिव राजवाडे इदरीश खान, मनीष सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।




