विश्रामपुर सबस्टेशन में मरम्मत से 9 जून सरगुजा व बलरामपुर जिला में तीन घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद.. जाने कब से कब तक पढ़ें पूरी खबर

विश्रामपुर सबस्टेशन में मरम्मत से 9 जून सरगुजा व बलरामपुर जिला में तीन घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद.. जाने कब से कब तक पढ़ें पूरी खबर

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक।।8 जून 2026

  220/132 KV विश्रामपुर सबस्टेशन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 9 जून को सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक इमरजेंसी शटडाउन किया जाएगा। इस दौरान सरगुजा और बलरामपुर जिलों के समस्त सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

                   पावर विंग ने बताया कि शटडाउन तकनीकी सुरक्षा और उपकरणों की जांच के लिए अनिवार्य है। उपभोक्ताओं व स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी दिनचर्या व कार्य योजना के अनुसार आवश्यक प्रबंध कर लें। आपातकालीन सेवाओं और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश भी दिया गया है। पावर डिपार्टमेंट ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि समय पर रखरखाव से दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और संभावित बड़े-बड़े फाल्ट की संभावना कम होगी। अधिक जानकारी या रिपोर्टिंग हेतु उपभोक्ता नज़दीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


-


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)