मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को भाजपा ने दिया जीरो इयर... पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पहल पर शुरू हो पाया दाखिला - बाल कृष्ण पाठक

मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को भाजपा ने दिया जीरो इयर... पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पहल पर शुरू हो पाया दाखिला - बाल कृष्ण पाठक

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि  छत्तीसगढ़ में 15 साल राज करने वाली भाजपा  ने 2018 में अम्बिकापुर को एक ऐसे मेडिकल कॉलेज की विरासत सौपी थी, जिसका कोई भवन नहीं था, संसाधनों के अभाव में दाखिले को लेकर बारंबार शून्य वर्ष घोषित हो रहे  थे। ऐसे में 2018 में कांग्रेस की सरकार के बनने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव की दूरदर्शी सोच ने अम्बिकापुर शहर में मेडिकल कॉलेज का विशाल प्रांगण सरगुजा संभाग की जनता को सौंपा। उनके प्रयास से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज प्रदेश का दूसरा ऐसा कॉलेज बना जिसमे पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई होती है। मेडिकल कॉलेज का अस्पताल भवन जरूर अधूरा रह गया था, इसपर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री की याददाश्त दुरुस्त करना चाहूंगा, कि किस प्रकार भाजपाइयों ने मेडिकल कॉलेज को उसके अस्पताल से वंचित किया  है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के भवन में इसलिए विलंब हुआ क्योंकि इसकी भूमि पर भाजपा के उस पार्षद के परिवार ने कब्जे के प्रयास में कोर्ट से स्टे लगवा रखा था जो शहर में गरीबों के मकान को अतिक्रमण के नाम पर ढहवाने के लिए चर्चित है। सत्ता जाने के बावजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भवन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन माननीय वित्तमंत्री जी आपकी सरकार में इतनी भी काबिलियत नहीं है कि राशि स्वीकृत होने के बावजूद, सरकार के ढाई साल बीतने के बावजूद, इस भवन के निर्माण का एक टेंडर तक करा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)