नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को कहा थैंक्यू...

नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को कहा थैंक्यू...

khabrigullak.com
By -
0

 


अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

नगर निगम अम्बिकापुर में नेता विपक्ष शफी अहमद ने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बे समय से अम्बिकापुर के रिंगरोड में लगे स्ट्रीट लाईट को बदलने की आवश्यकता थी, किन्तु नगर निगम के पास बजट की कमी के कारण लगभग साल पुरा होने को है लेकिन स्ट्रीट लाईट नहीं बदली जा सकी है और अधिकतर क्षेत्रों में अंधेरा रहता है। अब पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव के लगातार प्रयास के बाद राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के रिंग रोड में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने के लिये 10 लाख रूपये की स्वीकृति दी है जो राशि अब मिल चुकी है। इस राशि से जल्द ही अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड में स्ट्रीट लाईट लगाने की दिशा में कार्य हो सकेगा।

अम्बिकापुर नगर पालिक निगम में नेता विपक्ष शफी अहमद ने कहा कि विगत दिनों कई दुर्घटना तथा आपराधिक वारदात भी अंधेरे के कारण रिंग रोड क्षेत्र में घटित हुए थे। अब सुरक्षा की दृष्टि से भी स्ट्रीट लाईट लग जाने से निगमवासियों को सुविधा होगी। अतः निगम प्रशासन से भी अनुरोध है कि तत्काल इस राशि से रिंग रोड में स्ट्रीट लाईट लगाने की कार्यवाही की जाये।नेता विपक्ष शफी अहमद ने राज्यसभा मद से 10 लाख रूपये की स्वीकृति देने हेतु पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह एवं लगातार इस कार्य की स्वीकृति हेतु प्रयास करने के लिये पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)