ह्यूमन राइट्स एसोसियेशन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट कर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सफाई और सुरक्षा के लिए त्वरित पहल का किया अनुरोध

ह्यूमन राइट्स एसोसियेशन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट कर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सफाई और सुरक्षा के लिए त्वरित पहल का किया अनुरोध

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के प्रवास पर पहुंचे सरगुजा के प्रभारी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से आज सोमवार को ह्यूमन राइट्स एसोसियेशन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सौजन्य भेंट कर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने आग्रह करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से नालियों की सफाई चुनौती बनी हुई है। मातृ शिशु चिकित्सालय में जल निकासी की समस्या गंभीर है। अस्पताल में मौजूदा सफाई व्यवस्था नाकाफी है। उन्होंने रात के समय सुरक्षा और पुख्ता किये जाने भी मांग की । आकाश अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा के लिए अप्रशिक्षित गार्ड रखे गए हैं। जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। रात के समय सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारी नाकाफी होते हैं। आए दिन नशेड़ियों, बदमाशों की गतिविधि से नर्स,सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी और मरीज परेशान होते हैं। मानवाधिकार एसोशिएसन के संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के साथ सरगुजा जिला अध्यक्ष आशु अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)