कालेज जा रही दो छात्राओं के ऊपर तेजाब फेंकने वाले दरिंदे को अदालत ने दी 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा... करीब नौ साल पहले हुई थी वारदात .....
By -
दिसंबर 30, 2023
0
तमिनलनाडु। सूत्र। तमिलनाडु के मदुरै में करीब 9 साल पूर्व दो छात्राओं के ऊपर तेजाब फेंके जाने के मामले में न्यायालय ने आरोपी शंकरनारायण निवासी तिरुमंगलम को दोषी ठहराते हुए 10 साल कठोर कारावास से दंडित किया है। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2014 में तिरुमंगलम के एक कॉलेज के समीप वारदात हुई थी। दो छात्राएं जब कालेज जा रही थी उस समय उनके ऊपर तेजाब फेंका गया था। एक छात्रा 25 और दूसरी 15 प्रतिशत झुलस गई थी। विद्वान न्यायाधीश ने कहा कि जिस तरह से वारदात को अपराध को अंजाम दिया है। उसे देखते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रावधान किया जाना चाहिए। अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
Tags:




