कोल परियोजना के नाम पर श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य जंगल का विनाश रोके भाजपा सरकार... अब युवक कांग्रेस जंगल बचाने करेगी बड़ा आंदोलन -- शुभम जायसवाल

कोल परियोजना के नाम पर श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य जंगल का विनाश रोके भाजपा सरकार... अब युवक कांग्रेस जंगल बचाने करेगी बड़ा आंदोलन -- शुभम जायसवाल

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  युवा कांग्रेस अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने हरदेव अरण्य क्षेत्र में कोल परियोजना के लिए किए जा रहे पेड़ों की कटाई के मामले में कहा है कि  छत्तीसगढ़ को राम जी के ननिहाल के नाम से जाना जाता है।  छत्तीसगढ़ में स्थित रामगढ़ जहां विश्व का सबसे पुराना नाट्य शाला है, यह स्थल पुरातात्विक धरोहर के रूप में भी जाना जाता है। रामगढ़ न सिर्फ भगवान श्री राम जी का वन गमन मार्ग है बल्कि यह आस्था का भी बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि विश्व  प्रसिद्ध रामगढ़  हसदेव जंगल के समीप स्थित है। हसदेव अरण्य जंगल के विनाश के साथ ही रामगढ़ का आभूषण , जंगल, पेड़, प्राकृतिक धरोहर भी नष्ट हो जाएंगे। जिस जंगल पर श्री राम जी ने कई वर्ष बिताए थे उस जंगल में पेड़ों की कटाई आज मोदी जी की  भाजपा की सरकार के कर रही है। क्या बीजेपी ,  अदानी इस हसदेव जंगल को उजाड़ कर रहेंगे । शुभम जायसवाल ने कहा कि जंगल उजड़ने के साथ  पशु पक्षियों का आवास उजड़ गया, लाखों चिड़ियों के घोंसले नष्ट होने के साथ अंडे टूट गए, छोटे बच्चे चुजे मारे गए, इन सब के लिए भी प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अर्थव्यवस्था वनोपज पर ही टिकी होती है। जंगल के विनाश के साथ आदिवासियों की आजीविका भी छीन रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी  सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार यदि इसी तरह कोल परियोजना के नाम पर आदिवासियों की आजीविका उजाड़ते रही और पशु पक्षियों का घरौंदा बर्बाद करते रही तो जनता की हाय  मोदी, भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, हसदेव अरण्य के आदिवासियों के साथ है। युवा कांग्रेस  हरदेव जंगल को बचाने अब आदिवासियों को साथ ले बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)