वारदात : क्रेशर संचालकों के बीच प्रतिस्पर्धा ने लिया हिंसक रूप... दो भाईयों को घर में घुस पीटा , गाड़ी चढ़ाने की भी हुई कोशिश .... पिस्टल दिखा दी जान से मारने की धमकी, राजपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार ...

वारदात : क्रेशर संचालकों के बीच प्रतिस्पर्धा ने लिया हिंसक रूप... दो भाईयों को घर में घुस पीटा , गाड़ी चढ़ाने की भी हुई कोशिश .... पिस्टल दिखा दी जान से मारने की धमकी, राजपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार ...

khabrigullak.com
By -
0


 राजपुर।  थाना क्षेत्र के ग्राम डिगनगर में क्रेशर संचालकों के बीच आपस में मारपीट और दो भाइयों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किए जाने के मामले में राजपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है , जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। घटना के संबंध में  राजपुर पुलिस ने बताया कि शहर के गांधी चौक निवासी अभय जायसवाल के द्वारा   थाने में रिपोर्ट कराई गई है कि क्रेशर संचालक अजय अग्रवाल के मुंशी ने क्रेशर डस्ट लोड करने के लिए अभय जायसवाल के क्रेशर में ट्रैक्टर भेजा था। आरोप है कि पैसा मांगने पर उसने गाली गलौज किया था। इस विवाद के बाद  राजपुर गांधी चौक स्थित मकान में वह जैसे ही पहुंचा आरोपी अजय अग्रवाल उसके घर में घुस गया और  गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे मारपीट करने लगा । शोर सुन बड़े  भाई सतीश जायसवाल बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई । अभय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि आरोपी  अजय अग्रवाल का भाई राजेश अग्रवाल  मोटरसाइकिल में खुटनपारा राजपुर के अश्मित गुप्ता के साथ घर के सामने आया और हम दोनों भाई के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वे मुश्किल से बच पाए । अभय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि राजेश अग्रवाल  पिस्टल रखा था। विवाद ,मारपीट के दौरान  वहीं पर गिर गया।  राजपुर थाने में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी अजय अग्रवाल,  राजेश अग्रवाल एवं अश्मित गुप्ता के विरुद्ध धारा 294 323 506 452 25 आर्म्स एक्ट 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए  पुलिस ने आरोपी अजय अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं  फरार आरोपी अश्मित गुप्ता की पताशाजी की जा रही है । ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध क्रेशर की संख्या लगातार बढ़ रही है। आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते आयदिन विवाद , मारपीट से क्षेत्र अशांत हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)