यहां आते ही आप कह उठेंगे ..वाह .. लाजवाब ..!., नए साल के स्वागत के लिए यदि आप कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए खास है... चट्टानों के बीच जलप्रपात का दृश्य आपको कर लेगी सम्मोहित ...

यहां आते ही आप कह उठेंगे ..वाह .. लाजवाब ..!., नए साल के स्वागत के लिए यदि आप कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए खास है... चट्टानों के बीच जलप्रपात का दृश्य आपको कर लेगी सम्मोहित ...

khabrigullak.com
By -
0


 सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। यदि आप नए साल 2024 के स्वागत के लिए कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए सूरजपुर जिले का प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रकसगंडा जलप्रपात बेहतर विकल्प हो सकता है। घने जंगल, बड़े - बड़े चट्टान, चारो ओर हरियाली के बीच बहते झरने की कलकल करती आवाज प्रकृति की मोहनी से कम नहीं है। यहां की आबो हवा और प्राकृतिक सौंदर्य देख लोगों के जुबान से बरबस ही निकल पड़ता है... वाह .. बहुत खूब ,  लाजवाब ...! हम यहां पहले क्यों नहीं आए ? यह जलप्रपात रेण नदी पर बनी है जो  संकरी चट्टानों के बीच से बहती है और नीचे चट्टान से टकराने के साथ ही विहंगम रूप ले लेती है। यह खूबसूरत जलप्रपात ओडगी तहसील के ग्राम  नवगई चांदनी बिहारपुर में है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के द्वारा यहां सुरक्षा के भी उपाय किए गए हैं। यहां दो पहिया, चार पहिया वाहन से पहुंचा जा सकता है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में ख्याति अर्जित कर चुके इस जल प्रपात में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए भी फिल्मकार आ चुके हैं। यहां वर्ष भर सैलानियों का आना जाना बना रहता है। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए भी यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)